चौपारण : चौपारण के दुर्गा मंदिर परीसर में बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीबों को इससे निजात हेतु विनोद प्रगतिशील फॉउन्डेशन के सौजन्य से प्रेस क्लब चौपारण द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया इस आयोजन में लगभग 50 कंबल वैसे लोगो को दिया गया जो अतिगरीब की सीमा रेखा में आते है कंबल का वितरण प्रेस क्लब चौपारण के अध्यक्ष शंकर यादव उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा तथा सदस्य विशाल सिन्हा और राकेश सहाय ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान अध्यक्ष शंकर यादव ने बताया की समय के अनुसार गरीबों के बीच उचित समान का वितरण करना ही गरीबों की भलाई कहलाता है उन्होंने बताया की ठंड में कंबल और जलावन की व्यवस्था करना ही मेरा उदेश्य है साथ ही उन्होंने विनोद प्रगतिशील फॉउन्डेशन को इस कार्य में सहयोग के लिय अपना आभार प्रकट किया
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुनंदन गोप, कुणाल कटरियार, आशीष सिंह ,बलराम दांगी,यमुना यादव,मुहम्मद शरीफूल हक़, मनोहर यादव, मुहम्मद तस्लीम मुखिया, मंजीत यादव, मुहम्मद रफीक, आकाश कुमार, मोहन प्रजापति, सहित कई लोग मौजूद रहे।