देवघर : तिलकपुर में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास
देवघर : सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के जरका 1 पंचायत में तिलकपुर हाई स्कूल से बारा तिलकपुर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी,जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे में आपकी समस्या को दूर करना हमारा कर्तव्य है आगे उन्होंने कहा कि पीसीसी पथ के निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। वही पीसीसी पथ निर्माण का कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गई। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया सुमित कुमार मंडल, सुधांशु शेखर मंडल, अमित कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नजाबुल अंसारी,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नियाज़ अहमद,प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष जगदीश नोनिया,प्रखंड बीस सूत्री सदस्य कृष्ण पासवान,कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव,प्रखंड बीस सूत्री सदस्य राजेश यादव,सुदर्शन मंडल,टीम बादल के दिनेश मंडल, राजकिशोर मुर्मू,वरुण मंडल,दीपक यादव,अशोक यादव,नंदकिशोर यादव,गोपाली यादव,रोहित झा,छोटू यादव,अब्दुल हमीद,कनैया यादव,कौशिक कुमार,कामदेव यादव,महेंद्र राय,प्रमोद यादव,गंगाधर यादव, समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।