ऐप पर पढ़ें

चौपारण : मनोकामना शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आज से प्रचार-प्रसार शुरू, एक फरवरी को कलश स्थापना

प्रखंड के ग्राम करमा में नवनिर्मित मनोकामना शिव मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर...
WhatsApp Group Join Now
चौपारण : मनोकामना शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आज से प्रचार-प्रसार शुरू
हजारीबाग (चौपारण) : प्रखंड के ग्राम करमा में नवनिर्मित मनोकामना शिव मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक फरवरी से नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू होगा. मनोकामना शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आज से प्रचार प्रसार शुरू हुआ है। प्रचार प्रसार में कहां है आप सभी तमाम भक्तो को मनोकामना शिव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आमंत्रण है। जिसमें मंदिर का कलश स्थापना 1 फरवरी , प्राण प्रतिष्ठा 8 फरवरी और 9 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के लिए, भक्ति जागरण, कथा वाचक, शिव तांडव और अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
Advertisement Paris
चौपारण : मनोकामना शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आज से प्रचार-प्रसार शुरू कार्यक्रम को सफल बनाया जाए इसके लिए कमेटी का गठन हुआ है जिसमे रेवाली पासवान को अध्यक्ष बनाया गया है. उपाध्यक्ष रामसेवक राणा व सतेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद केसरी कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष पप्पू कुमार चंद्रवंशी, सचिव विकाश गुप्ता, उप सचिव जीतेंद्र कुमार चंद्रवंशी, सलाहकार रामाधीन पासवान, उप सलाहकार सुरेश प्रसाद केशरी बनाये गये हैं. इसके अलावा पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव को समिति का संरक्षक बनाया गया है. सदस्यों में राजकुमार चंद्रवंशी, यमुना तुरी, विनय चंद्रवंशी, ब्रह्मदेव गुप्ता, नरेश तुरी, सूरज कुमार, सुधीर तुरी, नागेश्वर ठाकुर, राजेश चंद्रवंशी, सुभाष ठाकुर, निरंजन भुइयां, देवलाल साव, बैजनाथ पासवान, विजय भुइयां, श्यामलाल भुइयां समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment