
विष्णुगढ़। विष्णुगढ़-हजारीबाग मुख्य सड़क मार्ग नेशनल हाईवे, 522 में होलंग के समीप बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गिरीडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुटियानो निवासी भागीरथ महतो (35 वर्ष) पिता सोमर महतो, अपने ससुराल जुल्मी बेडम से बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में होलंग पेट्रोल पंप के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट्रोल पंप के मालिक अमरेश सिंह ने तत्काल इसकी सूचना टाटीझरिया थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर गश्ती दल के साथ निकले टाटीझरिया थाना प्रभारी सरोज चौधरी के द्वारा गंभीर रूप से घायल भागीरथ महतो को पेट्रोलिंग गाड़ी से उठा कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुगढ़ लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सड़क दुघर्टना बुधवार रात करीब आठ बजे की बताईं गईं है।