विष्णुगढ़ : किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं उत्पादों के बारे में दी गई जानकारी

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया...
WhatsApp Group Join Now
किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं उत्पादों के बारे में दी गई जानकारी
विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ मध्य भाग जिला परिषद सदस्य शेख़ तैयब, बगोदर विधायक प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह एवं रंजीत गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में विष्णुगढ़ प्रखंड के अलावे चुरचू, टाटीझरिया एवं बरकट्ठा के प्रगतिशील किसान विभिन्न कृषि प्रादर्श के साथ उपस्थित हुए।

किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं उत्पादों के बारे में दी गई जानकारी

इस अवसर पर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं उत्पादों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई, तथा उपस्थित मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रादर्श का अवलोकन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस किसान मेला सह प्रदर्शनी में मुख्य रूप से चेडरा मुखिया निर्मल कुमार, भेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी, चेडरा पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी, आजसू प्रखंड कोषाध्यक्ष दीपू अकेला, घनश्याम पाठक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार, सुधीर कुमार राय एवं बीटीएम उमेश कुमार राणा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment