चौपारण : सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 9वीं जत्था बच्छई पंचायत से हुआ रवाना

बुजुर्गों के सम्मान और आस्था की पूर्ति के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत रविवार को बच्छई पंचायत से श्रद्धालुओं का एक...
WhatsApp Group Join Now
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 9वीं जत्था बच्छई पंचायत से हुआ रवाना सांसद मनीष व विधायक मनोज ने यात्रियों के पाँव पखारे, पुष्प वर्षा कर यात्रा के लिए रवाना किया

चौपारण (हजारीबाग)। बुजुर्गों के सम्मान और आस्था की पूर्ति के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत रविवार को बच्छई पंचायत से श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था चार प्रमुख तीर्थ स्थलों की ओर रवाना हुआ। हज़ारीबाग़ सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने यात्रियों के पाँव पखारे और पुष्प वर्षा कर तीर्थ यात्रा के लिए बस को रवाना किया। जत्था उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, काशी विश्वनाथ, अयोध्या और मां विंध्यवासिनी धाम की यात्रा करेगा। कुल 65 श्रद्धालु तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल हुए।

सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 9वीं जत्था बच्छई पंचायत से हुआ रवाना

यात्रा की शुरुआत बच्छई हनुमान मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुई, जहाँ भगवा पताका लहराई गई, पुष्पवर्षा की गई और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं को उत्साहपूर्वक विदाई दी गई। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने सभी तीर्थयात्रियों का आशीर्वाद लिया और उनके मनोबल को बढ़ाया। उन्होंने यात्रा के महत्व और इससे जुड़ी धार्मिक महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। वहीं विधायक मनोज यादव ने कहा कि पूरे भारत में केवल हजारीबाग से ही यह अनूठी तीर्थयात्रा निकाली जा रही है, जिसमें गरीब और वंचित वर्ग के लोग तीर्थ का लाभ ले रहे है। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह, चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा नेता अर्जुन साव, राजदेव यादव, रामस्वरुप पासवान, जुगनू सिंह, अनिल मिश्रा, गुरुदेव गुप्ता, विकास यादव, जन्मजेय सिंह, रंजीत चनद्रवंशी, श्यामलाल साव, बिनोद साव, सुनील सिंह, विराज रविदास, सुधीर कौशल, गजाधर प्रसाद, कपिलदेव यादव, इंद्रदेव दाँगी, मुखिया जानकी यादव, संतोष सिंह, प्रवीण सिंह, प्रतिनिधि मोहन साव, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, समाजसेवी विवेकानन्द विवेक, संजय गुप्ता, आदित्य साव, मनोज मिश्रा, बंटी साव, सकलदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment