दुमका। दुर्गा पूजा के अवसर पर बंधु सूजोन, राँची की ओर से भारत सेवाश्रम संघ, पाथरा स्थित जनजातीय आवासीय विद्यालय में उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। स्वागत गीत लिपि चक्रवर्ती और सुरेश मुर्मू ने प्रस्तुत किया। अतिथियों को पुष्पगुच्छ और चंदन तिलक अर्पित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक तरुण घोष ने किया। उन्होंने बंधु सूजोन की स्थापना की सार्थकता बताते हुए गाँवों में भी शहर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर बल दिया।
इसे भी पढ़ें: दुमक : हिन्दी दिवस पर संताल परगना प्रमंडलीय कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन
कार्यक्रम में स्वामीजी को मोमेंटो भेंट किया गया। बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को संस्था की ओर से नए कपड़े, मेडल, अंगवस्त्र, साड़ी और फुटबॉल समेत विभिन्न उपहार वितरित किए गए। भारत सेवाश्रम संघ, पाथरा के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद जी ने बंधु सूजोन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल बच्चों और समाज के विकास में अहम योगदान देती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई। मौके पर अर्णवानंद, डॉ. अशोक भट्टाचार्य, रंजना भट्टाचार्य, बोध बोदरा, प्रेमचाँद बेसरा,ज्योति प्रियंका हेमब्रम, प्रशांत कुमार मुर्मू, प्रमिला टुडू, चुडू हेमब्रम, कानू कुमार टुडू, पानमोनी टुडू, सुजाता हांसदा, शक्तिपद महतो, मंगल हांसदा आदि उपस्थित थे।