ऐप पर पढ़ें

जगदीशपुर में जितिया पर्व पर झुमर का आयोजन, मांदर की थाप पर थिरके अतिथि

जितिया पर्व के अवसर परं झुमर नृत्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली...
WhatsApp Group Join Now
जगदीशपुर में जितिया पर्व पर झुमर का आयोजन, मांदर की थाप पर थिरके अतिथि

ग्रामीण संस्कृति है भारत की पहचान : मनोज यादव

चौपारण। जगदीशपुर में सोमवार को जितिया पर्व के अवसर परं झुमर नृत्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली। बोकारो से आए अन्ना हजारे झुमर टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए बरही विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक और अन्य अतिथियों ने मांदर की थाप पर झुमर नृत्य में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इसे भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हजारीबाग-सिमरिया मार्ग पर हुआ हादसा, भाई की हालत गंभीर

विधायक ने कहा कि भारत की संस्कृति गांवों में बसती है, जिसका जीता जागता उदारहण है यह झुमर। गाँव की माटी, जीवन की शान, सादगी में बसता है यहाँ सम्मान। लोकगीत, मेले और त्योहार, भाईचारा इसका सच्चा आधार। ग्रामीण संस्कृति ही भारत की पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि झुमर हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र रविदास, सचिव अशोक प्रजापति, कोषाध्यक्ष विजय यादव, उपकोषाध्यक्ष भीम तुरी, संरक्षक सह समिति सदस्य युगल ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर, संचालन रामाधीन तुरी, विक्की प्रजापति सहित अन्य ने महती भूमिका निभाई। मौके पर प्रमुख पूर्णिमा देवी, प्रतिनिधि उदय राणा, स्थानीय मुखिया सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, भाजपा नेता राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, बिराज रविदास, अनिल पांडेय, अशोक सिंह, जगदीश यादव, डॉ. बीके यादव, छोटू चंद्रवंशी, रामबिलास चंद्रवंशी, चंदन यादव, शिक्षक राजकुमार रविदास, विजय दास, उप मुखिया विरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। जगदीशपुर में जितिया पर्व पर झुमर का आयोजन, मांदर की थाप पर थिरके अतिथि


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment