ऐप पर पढ़ें

बसरिया में शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा को भव्य बनाने की तैयारी, मुखिया और विधायक प्रतिनिधि ने दिए महत्वपूर्ण संदेश

बसरिया पंचायत सचिवालय में मंगलवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की...
WhatsApp Group Join Now
बसरिया में शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा को भव्य बनाने की तैयारी, मुखिया और विधायक प्रतिनिधि ने दिए महत्वपूर्ण संदेश

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के बसरिया पंचायत सचिवालय में मंगलवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया मंजू देवी ने किया। वही संचालन नितेश साव ने किया। मुखिया मंजू देवी ने सभा को संबोधित करते कहा कि बसरिया में दुर्गा पूजा का इतिहास गौरवशाली रहा है। वर्ष 1983 से लगातार यह पूजा भव्यता और शांति के साथ आयोजित होता आ रहा है। यह पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पूजा से क्षेत्र के कई पंचायतों को लाभ मिला है चाहे वह सांस्कृतिक जुड़ाव हो या व्यापार-रोजगार के अवसर। इस बार हमारी पूरी कोशिश है कि आयोजन और भी आकर्षक और ऐतिहासिक हो।

वहीं बरही विधायक मनोज कुमार यादव के प्रतिनिधि राजदेव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था और संस्कृति की पहचान है। इस पर्व के माध्यम से समाज में भाईचारा, एकजुटता और शांति का संदेश फैलता है। बसरिया की पहचान अब इस पूजा से जुड़ चुकी है, और इसे और भी भव्य बनाने के लिए विधायक जी की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। प्रशासनिक व्यवस्था से लेकर आर्थिक मदद तक, किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। हम चाहते हैं कि इस बार का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल बने। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि दुर्गा पूजा और मेला पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो। इस दौरान आस-पास के गांवों से आए बुद्धिजीवियों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मौके पर समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष पिंटू सोनी, सचिव दामोदर केशरी, उपाध्यक्ष चंदन दांगी, कोषाध्यक्ष नितेश साव, मनोरंजन समिति अध्यक्ष आकाश सोनी, सचिव मुकेश केशरी, कोषाध्यक्ष विजय साव , मीडिया प्रभारी चंदन राणा , मंच संचालक प्रेम प्रजापति सक्रिय सदस्य पंकज सोनी, कृष्णा कसेरा, दीपू केशरी, राजेश दांगी,अंकित पासवान,नंदू साव, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि में पड़रिया मुखिया पप्पू रजक, लखन भुईया, दिगम्बर भुईया, रंजन सिंह, मुकेश सिंह, चांद प्रसाद, मनीष सिंह, बिनोद रजक, रामधनी दांगी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और आस पास के बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment