ऐप पर पढ़ें

विष्णुगढ़ : टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

स्व० टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि शनिवार को विष्णुगढ़ में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई...विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज और बनासो में स्थित दौलत महतो...
WhatsApp Group Join Now
टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

विष्णुगढ़। झारखंड आंदोलन के पुरोधा, चार बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके स्व० टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि शनिवार को विष्णुगढ़ में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज और बनासो में स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्थापित स्व० टेकलाल महतो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में टेकलाल बाबू की भूमिका ऐतिहासिक रही। कहा कि वे दूरदर्शी नेता होने के साथ साथ एक उच्च कोटि के शिक्षाविद् थे। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए क ई शिक्षण संस्थानों की स्थापना में सहयोग दिया। समाज में व्याप्त महाजनी प्रथा, बाल विवाह एवं विवाहिता परित्याग जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उन्होंने आंदोलन चलाया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चार बार विधायक और एक बार सांसद के रूप में स्व० टेकलाल बाबू ने जनसेवा की एक मिसाल कायम की। उनके योगदानों को झारखंड की जनता कभी भूला नहीं सकती है। इस मौके पर मांडू के पूर्व विधायक जय प्रकाश भाई पटेल समेत कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व० टेकलाल महतो के आदर्शों और उनके संघर्षों को याद करते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

इसे भी पढ़ें: विष्णुगढ़ में झारखंड आंदोलन के जननायक सह पूर्व सांसद, मांडू के पूर्व विधायक स्व० टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment