पौत्र गौरव पटेल ने दी श्रद्धांजलि
विष्णुगढ़। प्रखंड के बनासो में स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में तथा उनके पैतृक गांव चानो में शनिवार को स्व० टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम स्व० टेकलाल बाबू की प्रतिमा पर उनकी पुत्रवधू डॉ गीता मेहता एवं टेकलाल बाबू के पौत्र गौरव पटेल माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झामुमो हजारीबाग के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: विष्णुगढ़ : डीवीसी कोनार डैम में शारदीय दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भव्य उद्घाटन
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष श्री बेदिया ने कहा कि स्व० टेकलाल बाबू जनता की समस्याओं का निदान करने की दिशा में कार्य किए हैं। उनके योगदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान स्व० टेकलाल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वहीं झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य सह झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं टेकलाल महतो के पौत्र गौरव पटेल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में टेकलाल बाबू ने अग्रणी भूमिका निभाई थी, साथ हीं क ई वर्षों से उन्होंने मांडू विधानसभा क्षेत्र को एक मजबूत नेतृत्व दिया एवं झामुमो को सींचने का काम किया। कहा कि टेकलाल बाबू ने झारखंडी जनता के हक एवं उनके अधिकार के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर कर दिया।
श्री पटेल ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चल कर हीं झारखंडियों के सपनों को साकार किया जा सकता है। अपने विधायकी कार्यकाल में जो विकास के कार्य उन्होंने किया उसे कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। झारखंड को अलग राज्य बनाने में उन्होंने काफी योगदान दिया है, मैं उन्हें शत् शत् नमन करता हूं। इस मौके पर मुख्य रूप से बगोदर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता नीतीश पटेल, केन्द्रीय सदस्य सुनील शर्मा, विष्णुगढ़ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी, झामुमो प्रखंड सचिव संजय प्रजापति, पूर्व जिला परिषद सदस्य मध्य भाग यशोदा देवी, पूर्व जिला संगठन मंत्री संजय राय, संजय पटेल, अंबिया देवी, राणा इकबाल खान, अनुराग वर्मन, रामकिशोर महतो, महादेव मुर्मू, ओमकार नाथ शर्मा, जितेन्द्र पांडेय, मनव्वर आलम, रकीब अंसारी, मदन महतो, सोनम पटेल, मुजफ्फर अंसारी ,राजू महतो, नरेश महतो एवं पिंटू पासवान समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें: विष्णुगढ़ : हाइवा एवं स्विफ्ट कार की टक्कर में कार ड्राइवर की हुई मौत