ऐप पर पढ़ें

विजय की रैली बनी मौत का मैदान: भगदड़ में 39 लोगों की जान गई, 95 घायल, अस्पतालों में आपातकाल

सूत्रों के मुताबिक, रैली के बीच 9 साल की बच्ची के गुम होने की खबर फैल गई...प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है...मरने वालों में...
WhatsApp Group Join Now
विजय की रैली बनी मौत का मैदान: भगदड़ में 39 लोगों की जान गई, 95 घायल, अस्पतालों में आपातकाल

करूर (तमिलनाडु)। अभिनेता से नेता बने विजय की राजनीतिक रैली शनिवार, 27 सितंबर की शाम मौत के मंजर में बदल गई। भयानक भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में 16 महिलाएं और 10 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे में 95 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 51 की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: भारत की सबसे बड़ी रेड का धमाका...352 करोड़ कैश जब्त…ट्रकों में भरकर ले जानी पड़ी दौलत… मशीनें भी थक गईं गिन-गिन कर नोट...

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने बताया कि हादसे के बाद सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है और घायलों का इलाज युद्धस्तर पर चल रहा है।

दुर्घटना की खबर सामने आने के बाद विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा कि वह गहरी पीड़ा में हैं और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

सूत्रों के मुताबिक, रैली के बीच 9 साल की बच्ची के गुम होने की खबर फैल गई। खबर सुनते ही भीड़ में हड़कंप और चीख-पुकार मच गई। लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, कई लोग घुटन से गिर पड़े, कुछ बेहोश हो गए और कई की जान चली गई।

विजय ने मंच से बार-बार अपील की कि बच्ची को खोजा जाए और लोग शांति बनाए रखें, लेकिन भीड़ काबू से बाहर थी। हालात बिगड़ते देख उन्हें भाषण रोकना पड़ा और पुलिस-प्रशासन के हवाले जिम्मेदारी छोड़नी पड़ी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रैली के लिए 10 हजार लोगों की अनुमति थी, लेकिन वहां 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग उमड़ पड़े। अव्यवस्था के चलते हालात और बेकाबू हो गए।

फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीमें लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। इलाके में मातम और गुस्से का माहौल है। अधिकारी मान रहे हैं कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के नाम पर धोखा! ...जिसे लड़की समझ रहे थे… निकला लड़का - ऐसे पहचानें फर्जी प्रोफाइल का जाल...


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment