चौपारण:- पुलिस अधीक्षक, मनोज रतन चोथे हजारीबाग के निर्देशानुसार आज दिनांक-25/12/22 को पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर), हजारीबाग श्री आरिफ एकराम के नेतृत्व में अवैध अफीम की खेती एवं खरीद-बिक्री पर रोक-थाम हेतु एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें डीएफओ वाईल्ड लाईफ अवनिश चौधरी, सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक समादेष्टा एनके सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही नाजीर अख्तर, पुलिस निरीक्षक बरही अंचल श्याम चन्द्र सिंह, थाना प्रभारी चौपारण शम्भुनन्द ईश्वर, सीआरपीएफ 22 वीं बटालियन एवं थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
उक्त छापामारी दल ने चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम मुढिया के करीब 75 एकड़ वन क्षेत्र एवं रैयती भूमि पर लगे अफीम के फसल को 20 ट्रेक्टर एवं जेसीबी मशीन लगाकर सम्पूर्ण रूप से विनिष्टिकरण की कार्रवाई की गई।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी चौपारण को प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को चिन्हित करते हुए उचित कानुनी कार्रवाई करने हेतू निर्देशित किया गया। साथ ही आस-पास के गांवो में ग्रामीणों को नशा मुक्ति उन्मूलन के संबंध में जानकारी देते हुए अफीम का खेती/सेवन नहीं करने हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से अफीम की खेती करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।