ऐप पर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से नगर निगम के चुंगी टैक्स को वापस लेने की मांग की - Hazaribagh

WhatsApp Group Join Now
कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से नगर निगम के चुंगी टैक्स को वापस लेने की मांग की

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से नगर निगम के चुंगी टैक्स को वापस लेने की मांग की : मनोज नारायण भगत

हजारीबाग : आज कांग्रेस कार्यालय हजारीबाग में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व सरकार के संसदीय कार्य ग्रामीण विकास ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग माननीय आलमगीर आलम एवं जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक अकेला यादव की मौजूदगी में मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को बताया कि नगर निगम द्वारा हजारीबाग शहर में चुंगी टैक्स वसूलने का आदेश दिया गया है।  इससे झारखंड महागठबंधन की सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास और जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है । नगर निगम के द्वारा सिर्फ नगर निगम को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है और नगर वासियों के ऊपर बेफिजूल का टैक्स बढ़ाया जा रहा है इस चुंगी टैक्स से परिवहन भाड़ा मालवाहक भाड़ा रोजमर्रा के सामानों के दाम बढ़ जाएंगे लाठी डंडे से शहर के हर नाके पर 15 - 20 लोग वसूली के काम पर लग गए इससे जनता में बहुत रोष है पहले से ही बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स ,वाटर यूजर टैक्स ,ट्रेड लाइसेंस टैक्स से शहर के जनता हैरान परेशान है ऊपर से एक नया चुंगी कर से  एक दम आक्रोशित हो गया है । यह जनता से संबंधित मामला है और सरकार इस पर  तुरन्त संज्ञान ले । इस अवसर पर शिष्टमंडल में महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद,गुड्डू सिंह परवेज अलाम,डॉ दीपक बन्धु,मुंगेश्वर चौधरी,तस्लीम अंसारी,रत्नेश सिंह सोनू वर्मा,रवि सिंह ,अनिल चन्द्रवंशी,आदि उपस्थित रहे ।

Related Posts

क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment