ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा चतरा की ओर से पितीज में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

WhatsApp Group Join Now
समाज में सरकारी नौकरी समेत हरेक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 510 लोगों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा चतरा
फोटो : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा चतरा

इटखोरी (चतरा):- रविवार को जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पितीज भटवा टांड में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा चतरा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के केंद्रीय युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रिपुसूदन साहू उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट  अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा, प्रसाद श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास व जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी उपस्थित थे। अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के सदस्य सभी अतिथियों को फूल माला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि रिपुसूदन साहू, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद व जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने सामुहिक रूप से समाज के महापुरुष बाबा भामाशाह जी समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चाता अतिथियों द्वारा समाज के वैसे लोग जिन्होंने समाज में सरकारी नौकरी समेत हरेक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले  510 लोगों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में इटखोरी मयूरहंड व कन्हाचट्टी प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में तैलिक साहू समाज के लोग उपस्थित थे। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भारतीय तैलिक साहू महासभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब समाज में शिक्षा के प्रति अग्रणी हो। लोगों को कुरीतियों को दूर कर बेहतर समाज के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। नशापान आदि से दूर रहना चाहिए। दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए हर जरूरी उपाय किए जाने चाहिए ताकि लोग स्वतः दहेज प्रथा के विरुद्ध में खड़ा हों। वही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा समाज के उत्थान को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक किया। वही दहेज ना लेने और ना देने की बात कही। वहीं सामाजिक लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने समाज हित के लिए 5 से 10 पर्सेंट जरूर सोचिए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा है कि शादी होती है तो दहेज की बात आती है। उन्होंने कहा कि हम लोग बात करते हैं कि दहेज प्रथा बंद हो, लेकिन अगर इमानदारी से दिल पर हाथ रखकर बोलिए की दहेज नहीं लेंगे। वही सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास व जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने भामाशाह जी को नमन करते हुए संबोधित किया। इसी कार्यक्रम में अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के युवा प्रखंड अध्यक्ष सुधीर साव, उप प्रमुख संजय गुप्ता, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, भारत साव, प्रयाग साव,पेवन साव, इंद्रदेव साव, योगेश्वर साव समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल थे।

Related Posts

हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment