ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव की घोषणा, निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा...

रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव
WhatsApp Group Join Now

रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा

रामगढ़ उपचुनाव: 27 फरवरी को मतदान, 2 मार्च को मतगणना

रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव 27 फरवरी को होगा। निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा बुधवार को की। आयोग ने सूचना जारी करते हुए बताया कि लक्षद्वीप के एक सीट के लिए संसदीय चुनाव के अलावा देश के अलग अलग राज्यों में (अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र) 6 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। झारखंड में पूर्व विधायक ममता देवी की सदस्यता रद्द होने के कारण रामगढ़ में उपचुनाव होना है। 27 फरवरी को सभी चिन्हित सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। 2 मार्च को मतगणना होगी। 31 जनवरी को इन चुनावों से संबंधित गजट जारी हो जायेगा। 7 फरवरी तक नामांकन किये जा सकेंगे। 8 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 10 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे


Related Posts


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment