ऐप पर पढ़ें

कल्याणकारी संस्था केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के बैनरतले भारी समर्थन में आज चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया, इस बैठक में ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया...

craftsamachar Chouparan: देश दुनिया की खबर से नवीनतम समाचार प्रदान करता है
WhatsApp Group Join Now

आज चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया

कल्याणकारी संस्था केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के बैनरतले भारी समर्थन में आज चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया, इस बैठक में ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

हजारीबाग : हजारीबाग वासियों की कल्याणकारी संस्था केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के बैनरतले भारी समर्थन में आज चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। जिस प्रकार श्री आशीष सहाय जी लोगों का सहायता का कार्य कर रहे हैं। इससे लोगों में उत्साह है। और भव्य रूप से कार्यक्रम हो इसके लिए लोग श्री आशीष सहाय जी को समर्थन कर रहे हैं। ताकि लोगों को मदद मिल सके।

स्वतंत्रता सेनानी एवं संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कृष्ण बल्लभ सहाय जी के पौत्र एवं केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के संचालक श्री आशीष सहाय जी के निर्देशानुसार चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। इस बैठक में ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं से अवगत हुआ।

बसरिया पंचायत के ग्रामीणों का कहना है। कि आज के समय में हम मानते है कि श्री आशीष सहाय जी अपने दादाजी श्री केबी सहाय के रूप में है। जो अपने दादाजी के पद चिन्हों पर चलकर हजारीबाग की असहाय जरूरतमंद जनता को सहायता कर रहे हैं। अत्यंत सराहनीय है जैसे श्री केबी सहाय महान हैं। उसी प्रकार श्री आशीष सहाय जी का विचार भी महान है। 

जब भी हजारीबाग आते हैं तो यहां के जनता के लिए कुछ ना कुछ करके जाते हैं। श्री आशीष सहाय जी का कहना है की अगर केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के तहत या हमारे तरफ से लोगों को भलाई होता है, या फिर हम, लोगों को मदद कर पाते है तो यह हमारे दादाजी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इसके साथ हजारीबाग की समाजसेवियों से अग्रह किया कि केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन में जुड़कर हमें मदद करें ताकि ज्यादा से ज्यादा हजारीबाग के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचा सके।

जिले के हर जरूरतमंद असहाय अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य है। इसलिए हजारीबाग के विभिन्न पंचायतों में केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के तहत ग्राम वासियों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं को गहराई तक समझने एवं उसकी समस्याओं को श्री आशीष सहाय जी के द्वारा समाधान के लिए। कार्य किया जा रहा है दिन प्रतिदिन जब भी हम लोग क्षेत्र में जाते है तो लोगों का भरपूर समर्थन मिलता है। इसके साथ लोग कई समस्याएं बताते हैं।

श्री आशीष सहाय जी से आशा और उम्मीद के साथ मांग करते हैं। कि हमारी समस्या का समाधान किया जाए। पर श्री आशीष सहाय जी जहां तक हो वहां तक मदद करते हैं। और इसका एक ही उद्देश्य है की श्री केबी सहाय जी का नाम युवा वर्ग से लेकर संपूर्ण देश लोग जाने अपने दादा श्री केबी सहाय जी का विचारधारा एवं उनके द्वारा किए गए देश के लिए संपूर्ण एवं महत्वपूर्ण योगदान को जन जन तक पहुंचाने के लिए सहायता कार्य कर रहे हैं।

इसके पूर्व में स्वर्गीय श्री केबी सहाय जी के 31 दिसंबर को 125वीं जयंती के विशेष अवसर पर तकरीबन 600 शुगर मशीन शुगर पीड़ितों के बीच वितरण किया गया है। लगातार तीन वर्षों से हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों में मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर शुगर पीड़ितों के बीच शुगर मशीन का वितरण किया जा रहा है। और निरंतर शुगर मशीन वितरण का कार्य जारी रहेगा।

हजारीबाग के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ समाजसेवी श्री आशीष सहाय जी के द्वारा संचालित केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के तहत 3 तीन वर्षों से लगातार हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्र हो चाहे वह शहरी क्षेत्र हो सभी जरूरतमंदों तक कपड़ा कच्चा अनाज शुगर मशीन कंबल स्कूल बैग वाटर बोतल पानी के अभाव में जी रहे ग्रामीणों को बोरिंग कराकर शुद्ध जल देने का कार्य हो या आर्थिक रूप से मदद हो निरंतर श्री आशीष सहाय जी हजारीबाग की जनता को हर संभव मदद कर रहे हैं।

इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाली महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का स्थापना कर महिलाओं एवं युवतियों को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण किया जा रहा है। जिसमें 36 महिलाओं को डायरेक्ट रोजगार से जोड़ा गया हैं। अब तक करीब 600 महिलाएं एवं युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं हैं। 400 करीब महिलाओं का निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया गया है। जिसमें 40 महिलाएं वर्तमान में प्रशिक्षण का कार्य कर रही है।


Related Posts


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment