श्री विनोद कुमार सिंह
- पंचायत के लोगो तथा राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था कराई
- यात्रियों के लिए काफी राहत महसूस हो रही है।
- अलाव की व्यवस्था करा कर विनोद सिंह रहनुमा बनकर सामने आए
- अलाव तापते हुए लोगों ने मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि को शुभकामनाएं दी
|
Vinod Kumar Singh arranged bonfire at the place in view of the cold weather
चौपारण: (प्रखंड) चौपारण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया श्री बिनोद कुमार सिंह ने लोगो को ठंड से बचने के लिए मंगलवार दिनांक 03/01/2023 को चतरा मोड़, बस स्टैंड एवम सामुदायिक अस्पताल चौपारण सहित अन्य जगहों पर लकड़ी का इंतज़ाम करा कर पंचायत के लोगो तथा राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था किए। इससे स्थानीय आम लोगों के साथ साथ राहगीरों और यात्रियों के लिए काफी राहत महसूस हो रही है। वही मुख्य चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करा कर विनोद सिंह रहनुमा बनकर सामने आए हैं। श्री विनोद कुमार सिंह कहा की बढ़ते ठंड में कपकपाती कनकनी देखते हुए अलाव जलाया गया है। ताकि लोगों को राहत मिल पाए। पिछले कई सालो से लगातार श्री बिनोद कुमार सिंह के द्वारा कड़कड़ाती ठंड के सर्द मौसम में सभी जरूरतमंदों के घर-घर पहुंचकर कंबल का वितरण करते चले आ रहे हैं। इसके लिए अलाव तापते हुए लोगों ने मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि को शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर उपस्थित लोगों में धीरज सिंह, मुकेश कुमार, सनी कुमार, राजेन्द्र रविदास, बबलू कुमार, सन्तोष कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।