|
हजारीबाग: बड़कागांव उरीमारी मार्ग स्थित पसेरिया घाटी में दो बाइक सवार की सीधी टक्कर में एक युवक मोहित कुमार 17 वर्षीय की मौत रांची ले जाने के क्रम में पतरातू में हो गई। मोहित कुमार ग्राम गोसाईं बलिया के कृष्णा राम के पुत्र था। अन्य दो लोगों को रांची में इलाज चल रहा है! प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दोनों विपरीत दिशा में जा रहे थे। उरीमारी थाना प्रभारी शशिभूषण सिंह से दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने बताया कि थाना पेट्रोलिंग गाड़ी ने देखा कि पसेरिया घाटी में दो बाइक पड़ा हुआ है! पुलिस के पूछे जाने पर लोगों ने बताया कि दो बाइक सवार के सीधी टक्कर में घायलों को वहां उपस्थित लोगों के सहयोग से हॉस्पिटल ले जाया गया! दोनों बाइक को थाना में जप्त कर लाया गया है।