|
रांची : शिक्षकों ने नियुक्ति की मांग को लेकर नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीन महीने के अंदर परीक्षा में पास हुए शिक्षकों की नियुक्ति कराये जाये। नियुक्ति की मांग को लेकर आज शिक्षकों ने जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया। जिसके बाद 5 लोगों को वार्ता के लिए जेएसएससी के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने बुलाया।
इसे भी पढ़ें : धनबाद के आशीर्वाद टावर में आग लगने की घटना पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई
लेकिन वार्ता से प्रदर्शन कर रहे शिक्षक असंतुष्ट दिखे। शिक्षकों ने बताया कि सभी चीजें पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन जारी किया जाये नहीं तो हम बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। शिक्षकों ने बताया कि 2 साल पहले हम लोगों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो गया। उसके बावजूद भी हमें नियुक्ति नहीं मिली।
हम लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें जजमेंट भी आ गया है। कोर्ट के आदेश के तीन माह बीत जाने के बाद भी जेएसएससी की तरफ से किसी भी प्रकार की नियुक्ति को लेकर पहल नहीं की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट, CRPF के तीन जवान घायल
जिससे मजबूर होकर हमलोग कार्यालय का घेराव कर रहे है। हमारी मांग है कि जिनलोगों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है उनको नियुक्ति पत्र सौंपा जाये। हमलोग कई सालों से सिर्फ आंदोलन ही कर रहे है। विभाग सुप्रीम कोर्ट का आदेश का पालन नहीं कर रही है।
Related Posts