ऐप पर पढ़ें

Breking News : सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में की आत्महत्या, किस वजह से आत्महत्या किया इसके पीछे का वजह सामने नहीं आया

क्राफ्ट समाचार : Sindri MLA Indrajit Mahato's son committed suicide in Ranchi.
WhatsApp Group Join Now

Breking News : सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में की आत्महत्या, किस वजह से आत्महत्या किया इसके पीछे का वजह सामने नहीं आया

BREAKING 

सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में की आत्महत्या

धनबाद : सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में आत्महत्या कर ली है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। विधायक के बेटे ने किस वजह को लेकर आत्महत्या किया अभी तक इसके पीछे का वजह सामने नहीं आया है।

दुखद सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने की आत्महत्या दिल्ली से कर रहा था गेट की तैयारी, रविवार की सुबह खाया जहर, मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

सिंदरी विधानसभा के विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े बेटे 27 वर्षीय विवेक कुमार महतो की जहर खाने से मौत हो गई है। रविवार की सुबह जहर खाने के बाद उसका इलाज बरियातू के मेडिका अस्पताल में किया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई है। मौत के बाद रिम्स में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए झरिया स्थित बलियापुर ले जाया जाएगा।

रविवार की रात परिजन पहुंचे रांची मेडिका अस्पताल में इलाज की जानकारी मिलने के बाद सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह पूर्व जिप सदस्या तारा देवी, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, विधायक के छोटे पुत्र प्रशांत कुमार महतो, पुत्री निशी कुमारी रविवार की रात को ही रांची पहुंचे।

क्या है पूरी घटना

बताया जा रहा है कि विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े बेटे विवेक कुमार महतो मुरी अपने किसी करीबी के यहां आए हुए थे. रविवार सुबह करीब 10 बजे उसने वहां जहर खा लिया। जहर खाने की सूचना मिलते ही उसे आनन-फानन में सिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो देर शाम बरियातू स्थित मेडिका अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में कर रहा था बात

रांची के मेडिका अस्पताल में जब उसे भर्ती कराया गया तब वह बात कर रहे थे जब उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉ. विजय मिश्रा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार सल्फास की गोली खाने के बाद अस्पताल लाए जाने के दौरान वह सक्रिय था। भर्ती करते ही उनकी गहन जांच की गई। लेकिन शरीर में धीरे-धीरे जहर फैलने के कारण मल्टी ऑर्गन फेल की वजह से आज सुबह उनका निधन हो गया।

दिल्ली से कर रहा था गेट की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े बेटे विवेक महतो दिल्ली में रहकर गेट परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. उसने गोला इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था और एमटेक में दाखिले की तैयारी कर रहा था। बता दें कि विधायक इंद्रजीत महतो के तीन बच्चे हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे विवेक कुमार महतो की जहर खाने से मौत हो गई। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि विवेक तनाव में थे या नहीं।

इसे भी पढ़ें : राज्य के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के साथ माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता जी आज करेंगे शिरकत


Related Posts


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment