ऐप पर पढ़ें

देवघर में दो पुलिसकर्मी शहीद: सुरक्षाकर्मियों और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में जवान शहीद, दो हमलावर गिरफ्तार, एसपी पहुंचे….

Craft Samachar : Two policemen martyred in Deoghar: Soldier martyred in encounter between security personnel and criminals, two attackers arrested,
WhatsApp Group Join Now

देवघर में दो पुलिसकर्मी शहीद: सुरक्षाकर्मियों और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में जवान शहीद, दो हमलावर गिरफ्तार, एसपी पहुंचे….

देवघर में दो पुलिस जवान शहीद : सुरक्षा में लगे जवान और अपराधियों की मुठभेड़ में जवान शहीद, दो हमलावर गिरफ्तार, SP पहुंचे….

देवघर : देवघर से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। नगर थाना क्षेत्र के श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में मछली व्यवसायी सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे 2 पुलिस जवान मुठभेड़ में शहीद हो गये। घटना नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई है। शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव हैं। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी और दोनों पुलिसकर्मियों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने सुधाकर झा पर घर में हमला किया,जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी। मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है। मृतक दोनों पुलिस जवान सिविल ड्रेस में थे।घटना कि सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : हाईटेक हुई चतरा पुलिस, तीसरी आंख से होगी शहर की निगहबानी


Related Posts


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment