|
भुरकुंडा जंगल के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, हजारीबाग रेफर
इटखोरी (चतरा): थाना क्षेत्र के भुरकुंडा जंगल के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा डाक्टरों द्वारा इलाज किया गया। घायल युवक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में किया गया। घायल युवक यूपी के रहने वाले हैं। इटखोरी में क्षेत्र में घूम घूम कर अपना व्यापार चलाता है। मिली जानकारी के अनुसार अपना व्यापार कर इटखोरी लौट रहा था। इसी दौरान नींद आने के कारण भुरकुंडा जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उनकी पैर टूट गया। इसके बाद इन्हें इटखोरी अस्पताल में इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने इन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। मंगलवार को मोटरसाईकिल दुर्घटना में दर्जनों लोग हुए घायल।
इसे भी पढ़ें : सरेआम मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति के सीने में चाकू मारकर की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Related Posts