ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह: स्वर्ण जयंती में शामिल होने के लिए तीसरी से हजारों कार्यकर्ता हुए रवाना

Craft Samachar:- Giridih: Thousands of workers left for the tisri to attend the Golden Jubilee
WhatsApp Group Join Now

स्वर्ण जयंती में शामिल होने के लिए तीसरी से हजारों कार्यकर्ता हुए रवाना

स्वर्ण जयंती में शामिल होने के लिए तीसरी से हजारों कार्यकर्ता हुए रवाना

Giridih:- तिसरी प्रखंड से शनिवार को हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण 50वें स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए गिरिडीह के लिए रवाना हुए हैं।

बता दें कि इस दौरान सभी कार्यकर्ता व ग्रामीण प्रखंड के सुद्रवर्ती क्षेत्र से मिशन मध्य विद्यालय मैदान पहुचें। उसके बाद रैली निकाल कर तिसरी चौक होते हुए गांधी मैदान पहुचे। इस दौरान हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद आदि नारे लगाए गए।इसके पश्चात सभी लोग सैकड़ों वाहनों में सवार होकर गिरीडीह के लिए निकल गए।

इसे भी पढ़ें : नयी नवेली दुल्हन के लाल जोड़े और सिंदूर में तेनुघाट कॉलेज में कांस्टेबल संग पहुंची परीक्षा केंद्र

जानकारी देते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष मो मुनीम ने बताया की पार्टी का आज 50वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती के रूप में गिरिडीह स्थित झंडा मैदान में मनाया जा रहा है। आज पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन, सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रींकु बर्णवाल ने कहा कि 50वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती के रूप में गिरिडीह स्थित झंडा मैदान में मनाया जा रहा है। जिसमे हम सबों का लोक प्रिय व गरीबों के मसीहा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आ रहें है। उन्होंने जो भी अपने कार्य काल में गरीबों के हित मे काम कियें है उन्हें बताएंगे और आने वाले 2024 में पुनः झारखंड में झामुमो की सरकार बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें : बरकट्ठा में सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम


Related Posts


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment