ऐप पर पढ़ें

Giridih— गरीब बच्चों के साथ शिक्षा में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : उपप्रमुख

Craft Samachar
WhatsApp Group Join Now

गरीब बच्चों के साथ शिक्षा में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : उपप्रमुख

बिरनी, गिरीडीह :- सरकारी विद्यालय में ताला लटक रहा था। जब लटके ताला पर उप प्रमुख की पड़ी नजर तो पड़ताल में पता चला कि विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यालय से नदारद हैं। मामला बिरनी प्रखंड के अंतर्गत खैरिडीह पंचायत के प्राथमिक विद्यालय केंदुआटांड का है।

बता दे कि बिरनी के उप प्रमुख शेखर सुमन किसी काम से केंदुआटांड गांव होते हुए गुजर रहे थे। अचानक उनकी नजर विद्यालय में लटके ताले पर नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने विद्यालय में पड़ताल करना शुरू किया। इस दौरान उन्हें पता चला कि विद्यालय से सभी शिक्षक गायब हैं। उप प्रमुख ने दूरभाष पर विद्यालय के सचिव नसीमा बानो से जानकारी ली तो सचिव ने कहा कि मैं फिलहाल छुट्टी पर हूं। विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक सहायक शिक्षक हैं। विद्यालय बंद रहने की जानकारी उपप्रमुख ने बिरनी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दूरभाष पर दिया। उप प्रमुख के द्वारा जानकारी देने के बाद शिक्षा विभाग तत्काल हरकत में आया और सीआरपी के द्वारा एक बार पुनः विद्यालय का निरीक्षण किया गया जहां सीआरपी ने शिक्षा विभाग को लिखित में पुष्टि करते हुए कहा की दिनांक 4 मार्च को विद्यालय बंद है। और विद्यालय में 2 शिक्षक कार्यरत हैं और दोनों शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित हैं।

इधर उप प्रमुख शेखर सुमन ने कहा की विद्यालय की स्थिति काफी भयावह है। देखने से साफ प्रतीत होता है कि विद्यालय का लंबे समय से रंग रोगन नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि विद्यालय का ग्रांट राशि का दुरुपयोग किया गया है। शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि तत्काल इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दोषी दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विद्यालय में गरीब किसान मजदूर के बच्चे पढ़ते हैं। और इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह: स्वर्ण जयंती में शामिल होने के लिए तीसरी से हजारों कार्यकर्ता हुए रवाना


Related Posts


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment