|
मनोज लाल बर्नवाल - गिरिडीह तीसरी
साहेबगंज: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र की एक आदिवासी महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया वही पुलिस के द्वारा स्पीडी ट्रायलकर कर 7 आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में पेश किया गया जिसके बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा | बताया जा रहा है कि आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है जहां सभी आरोपी दुष्कर्म के घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को बोरियों पुलिस जगन्नाथ पान के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर 7 तो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है जहाँ 7 तो आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए महिला अवर निरीक्षक सुषमा कुमारी की देखरेख में कोर्ट में पेशी कराई गई मेडिकल जांच उपरांत सभी को जेल भेजा जाएगा|
वही आदिवासी महिला अपने पति के साथ क्षेत्र के ही गांव से मेला देख कर पति के साथ घर लौट रही थी उसी दौरान आदिवासी महिला के साथ 5 से 7 की संख्या में दुष्कर्मियों ने घटना को अंजाम दिया है। घायल पीड़ित महिला किसी तरह जान बचाकर नग्न अवस्था में अपने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजनों ने इसकी जानकारी बोरियो थाना पुलिस को दी।बताया गया कि घटना उस वक्त घटी जब आदिवासी महिला अपने पति के साथ पास के क्षेत्र से मेला देखकर वापस अपने गांव आ रही थी। उसी बीच 5 से 7 की संख्या में दुराचारियों ने घेरकर आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के पति ने पत्नी के साथ गलत करने की कोशिश होता देखकर विरोध किया और बचाने की कोशिश की।इसपर उन दुराचारियों ने पति को मारपीट कर भगा दिया।फिर सबों ने रात को ही महिला को उठाकर जेटके गांव के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया।बताया गया कि घटना में महिला के साथ मारपीट भी की गई। वहीं महिला का कपड़ा उतार दिया। महिला नग्न अवस्था में ही भागी-भागी अपने घर पहुंची।जहां अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।बताया कि एक दुष्कर्मी को पहंचान गई है।इधर पुलिस को जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए महिला अवर निरीक्षक सुषमा कुमारी की देखरेख में साहेबगंज सदर अस्पताल भेजा था जहाँ दुष्कर्म के 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस बड़ी सफलता हासिल की है|