ऐप पर पढ़ें

भाजपा के एक दिवसीय धरना, बीडीओ सीओ के खिलाफ

अंचल में भारी भ्रष्ट व घूसखोरी चरम पर है
WhatsApp Group Join Now
भाजपा के एक दिवसीय धरना, बीडीओ सीओ के खिलाफ

मनोज लाल बर्नवाल - गिरिडीह तिसरी

Giridih : तिसरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में चंदौरी व तिसरी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ ने भ्रष्ट बीडीओ व सीओ के खिलाफ चेतावनी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की गई। धरना के दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि अंचल में भारी भ्रष्ट व घूसखोरी चरम पर है जमीन रशीद कटवाने,मोटेशन कराने, पंजी 2 में खाता प्लॉट की सुधार व चढ़ाने,जाति आवासीय आय बनाने में आम लोगो को जेएमएम की सरकार में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।महीनों दिनों तक चक्कर काटना पड़ता है।अंचल कार्यालय में दूर दराज से लोग जमीन सबंधित काम करवाने आते है तो पता चलता है सीईओ साहब नही है । वही श्री यादव कहा अंचल कार्यालय में सीईओ दीपक प्रसाद कब आते है और कब जले जाते है किसी को मुलाकात तक नहीं हो पाता है । किसी भी तरह का कोई काम हो या योजना के चेक स्लिप बनाने में लाभुकों को सीओ दीपक प्रसाद के आने के बाद परेशानी बढ़ी है। इन्होंने बीडीओ पर भी मनरेगा योजना में लूट खसोट करने का आरोप लगाया है।बिना रिश्वत लिए कोई भी योजना का काम आगे नही होता है।इस तरह का भ्रष्टाचार हेमंत सरकार में ही संभव है जिस दिन भाजपा की सरकार झारखंड में बनेगी ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को सीधा जेल भेजा जाएगा।भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासन के सिपाही है इसका फायदा यहाँ के भ्रष्ट अधिकारी उठा रहे है।झारखंड के हेमंत की सरकार में भ्रष्टाचारी से लिप्त है।जिसके कारण प्रखंड में खुलेआम योजनाए में लूट मची है।यह धरना चेतावनी है यदि प्रखंड के सीओ बीडीओ के कार्यप्रणाली में सुधार नही हुई तो उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।धरना में भाजपा के वरिष्ठ जेता देवेंद्र गुप्ता,लक्ष्मण मोदी,रविन्द्र पंडित,सुनील शर्मा,सुनील साव,माला सिन्हा,रामचंद्र यादव,मुरली बरनवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा के चंदौरी व तिसरी मंडल कार्यकर्ता की भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ एक दिवसीय धरना को भाजपा के पूर्व बीस सूत्री सदस्य व प्रखंड महामंत्री उपेंद्र साव,भाजपा कार्यकर्ता अनिल साव ने राजनेतिक रोटी सेकने का आरोप लगाया है।धरना में अधिकांश लोग मनरेगा योजना के काम करने वाले व्यक्ति है। भाजपा के विधायक व सांसद रहते मुख्यालय में रिश्वतखोरी व भ्रष्ट चारी है तो किसकी गलती है।तिसरी मुख्यालय में धरना सोची समझी राजनीतिक हैं।चर्चा में है कि जिन्हें डोभा टीसीबी झोली भरकर नही मिलने पर धरना दी है।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment