ऐप पर पढ़ें

पलामू : नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी ने की भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का आयोजन

Craft Samachar Palamu
WhatsApp Group Join Now
नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी ने की भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का  आयोजन
नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी ने की भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का आयोजन

Palamu : संवाद सूत्र नावा बाजार (पलामू )नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय में जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का आयोजन नावा बाजार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मीर खुर्शीद आलम के अध्यक्षता में किया गया। जिसका सफल संचालन मिस्टर अंसारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक और कार्यक्रम के प्रभारी मुकेश सिंह , विधानसभा प्रभारी पासवान , जिला सचिव सुरेंद्र सिंह छोटू सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जयेश रंजन उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि केंद्र की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है एक इमानदार राज्यसभा सांसद को सच्चाई बोलने पर सदस्यता रद्द कर दी जा रही है तथा उन पर मानहानि का मुकदमा कर जलील करना यह एक निंदनीय विषय है भारत की संस्कृति व सभ्यता से भारतीय जनता पार्टी खिलवाड़ कर भारत की समरसता व मूलभूत सुविधाओं को गरीब जनता से सुनना चाहती है सभी सरकारी संस्थानों को निजी कारपेट के हवाले देकर बेरोजगारी बलात्कारी हत्या क्राइम को बढ़ावा मिल रही है आज भ्रष्टाचार महंगाई जल संकट चरम सीमा पर है लेकिन सरकार अच्छे दिन की न्यूज़ पेपर में विज्ञापन देकर भारत की संस्कृति व शुभा को बढ़ा रही है इस मुहिम को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा चला रही है ताकि आने वाला दिन कांग्रेस के हाथ सबके साथ मिलकर एक अच्छी नई इतिहास गढा़ जा सके। उक्त मौके पर मीर आरिज आलम अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मिस्टर अंसारी मंडल अध्यक्ष विपिन यादव ओबीसी अध्यक्ष अजय यादव सुनील पासवान ,मीर अमीरुउद्दीन ,नसीमुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।


Related Posts


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment