ऐप पर पढ़ें

झारखंड बंद : नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों का झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे युवा,टायर जलाकर जाम

WhatsApp Group Join Now
नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों का झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे युवा,टायर जलाकर जाम

रांची : झारखंड राज्य छात्र संघ द्वारा नियोजन नीति के खिलाफ आहूत झारखंड बंद को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट है. बुधवार सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर नजर आए। रांची के मोरहाबादी में बंद समर्थकों ने साप्ताहिक बाजार बंद कराया. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद समर्थकों को सब्जी मंडी से खदेड़ दिया। मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी अमित कुमार ने छात्रों को खदेड़ दिया। फिलहाल बंद समर्थक पूरे रांची में घूम रहे हैं और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं.

उधर, रामगढ़ जिले से मिली जानकारी के अनुसार रांची रामगढ़ रोड पर छात्रों ने टायर जलाकर जाम लगा दिया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक को बंद के मद्देनजर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने जवानों को जानकारी दी.

नियोजन नीति को लेकर छात्रों के तीन दिवसीय आंदोलन के तीसरे दिन झारखंड बंद का ऐलान किया गया है. इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची में करीब 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. बंद से निपटने के लिए राज्य भर में 5,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को अलग से तैनात किया गया है। झारखंड छात्र संघ के तीन दिवसीय धरने के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया गया. दूसरे दिन 18 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला गया, जबकि तीसरे दिन बुधवार को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment