ऐप पर पढ़ें

अब मयूरहंड के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा इटखोरी हजारीबाग, मयूरहंड स्वास्थ्य केंद्र को डॉक्टर मिलने से आम जन में खुशी का माहौल

नवपदस्थापित डॉ अवनीश कुमार ने बताया की मयूरहंड की जनता की सेवा देना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
WhatsApp Group Join Now
अब मयूरहंड के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा इटखोरी हजारीबाग, मयूरहंड स्वास्थ्य केंद्र को डॉक्टर मिलने से आम जन में खुशी का माहौल
अब मयूरहंड के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा इटखोरी हजारीबाग, मयूरहंड स्वास्थ्य केंद्र को डॉक्टर मिलने से आम जन में खुशी का माहौल

Chatra : अब मयूरहंड के मरीजों को राहत मिलेगी। मयूरहंड स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर की पोस्टिंग हुई है। सोमवार को मरीजों का इलाज किया गया। इसके पहले मयूरहंड के मरीजों के लिए इटखोरी और हजारीबाग इलाज के लिए जाना पड़ता था। अब तक मयूरहंड की स्वास्थ्य सुविधा एन एम के भरोसे था। स्वास्थ्य उपकेंद्र को स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया। नए भवन का भी निर्माण कर 2019 में चालू किया गया था। लेकिन डॉक्टर की सुविधा नहीं थी। कुछ दिन पूर्व सप्ताह में दो दिन डॉक्टर रहने की टेंपरोरी व्यवस्था की गई थी। लेकिन उससे मरीजों को लाभ नहीं मिल पाया। डॉक्टर नहीं रहने के कारण गरीब परिवार के मरीजों को काफी परेशानी होती थी। मयूरहंड स्वास्थ्य केंद्र को डॉक्टर मिलने से आम जन में खुशी का माहौल है। नवपदस्थापित डॉ अवनीश कुमार ने बताया की मयूरहंड की जनता की सेवा देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इसे जगहों पर काम करने से मुझे खुशी है। आगे सरकार और वरीय अधिकारी के गाइडलाइन के मुताबिक काम करेंगे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment