|
चौपारण : चौपारण प्रखंड मध्य विद्यालय पाण्डेयबारा में प्राचार्य सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान को लेकर बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें मुख्य अतिथि मुखिया रेखा देवी व उप मुखिया संजय गुप्ता शामिल हुए। प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय के आदेशानुसार आयोजित किया गया था. इस दौरान बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई और स्वच्छता से जुड़ी शपथ दिलाई गई। वहीं प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर 21 से 24 अप्रैल तक स्थानीय सतत विकास लक्ष्य (एलएसडीजी) के तहत पंचायत स्तर पर विषयवार कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. इसके तहत स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मुखिया रेखा देवी, उप मुखिया संजय गुप्ता, प्राचार्य सुबोध कुमार सिंह, शिक्षक राजकुमार रविदास सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।