|
Education Minister Jagarnath Mahato
Jharkhand/Ranchi : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे चेन्नई से रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा. जहां से उनके पार्थिव शरीर को सीधे विधानसभा भवन ले जाया जाएगा. 7:45 बजे झारखंड विधानसभा भवन पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि सभा
झामुमो कार्यालय हरमू श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सुबह 8.30 बजे झारखंड विधानसभा भवन से हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय के लिए रवाना होंगे. नौ बजे झामुमो कार्यालय हरमू पहुंचने के बाद वहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. फिर दोपह में उनके पार्थिव शरीर को भाया- सिकिदिरी गोला- पेटरवार-जैनमोड़-तुपकाडीह फुसरो नवाडीह होते हुए डुमरी विधानसभा क्षेत्र ले जाया जाएगा.
अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ पैतृक निवास अलारगो में होगा
वहीं सुबह 10:30 बजे- पीटरवारसुबह 11:00 बजे- जैनमोड़
11:15 बजे- तुपकडीह
11:45 बजे - फुसरो
दोपहर 12:15- नावाडीह
01 : 00 अपराह्न - डुमरी अनुमंडल कार्यालय
01: 45 PM- नावाडीह कोडवाडीह बीएड कॉलेज, सिंगारी मोड़, अलारगो, दोपहर 2:00 बजे- मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार भंडारीदाह में राजकीय सम्मान के साथ पैतृक निवास अलारगो में होगा। अंतिम यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा का विस्तृत विवरण राजेश कुमार श्रीवास्तव
आप्त सचिव मंत्री, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा जारी.
प्रतिलिपि प्रेषित: उप सचिव झारखंड के मुख्य सचिव/माननीय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव झारखंड रांची/अपर मुख्य सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड रांची/प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिवालय एवं समन्वय विभाग, झारखंड, रांची/महानिदेशक सह निरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक झारखंड रांची/ सचिव आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग, झारखंड, रांची/ सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड रांची को सूचनार्थ भेजा गया है.
आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग / उपायुक्त, रांची रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची / पुलिस अधीक्षक, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह / जिला शिक्षा अधिकारी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह / जिला शिक्षा अधीक्षक, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह/सहायक आयुक्त आबकारी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह सूचना एवं आवश्यक कार्य हेतु भेजा गया है
Related Posts