|
पुलिस बल द्वारा राहत बचाव कार्य जारी, घायलों को सामुदायिक अस्पताल चौपारण ले जाया गया।
Chouparan : चौपारण की दनुआ घाटी में गुरुवार आधी रात को तीर्थ यात्रा पर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक श्रद्धालु उमा स्वानी की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से चौपारण सीएचसी में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया
घायलों में सुला बाई, बबुआन, 65 वर्षीय बलिराम, 52 वर्षीय सावित्रीबाई, 60 वर्षीय शकुंतला श्रीपति कदम, सुमन भीमाशंकर और बिमल श्रीपति सोलंके सहित अन्य शामिल हैं। सभी यात्री महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले हैं।
घटना के बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई जिससे घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. बाकी लोगों को भी जरूरी सुविधाएं दी गईं। चौपारण थाना प्रभारी शंभुानंद ईश्वर खुद मदद के लिए दौड़े
Related Posts