|
परशुराम जयंती समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया
बाबा पीयूष पाण्डेय/हजारीबाग
बरकट्ठा(हजारीबाग): बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुण्ड धाम परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरे धूमधाम से परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुखिया बेडोकला तुलसी पाण्डेय,जिप सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांत पाण्डेय, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पाण्डेय,गोविंद पाण्डेय,प्रमोद पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम स्थल में उपस्थित लोगों के द्वारा विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के चित्र पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर किया गया।वही गणमान्य प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि धरती पर अन्याय के खिलाफ विष्णु भगवान के छठे अवतार लेकर परशुराम भगवान नें शस्त्र ओर शास्त्र का ज्ञान दिया।मौके पर जीतन पाण्डेय नरेश,पाण्डेय,रामतीर्थ पाण्डेय,संजय पाण्डेय,सुनील पाण्डेय,शिशिर पाण्डेय,विनय पाण्डेय,बीरेंद्र पाण्डेय,आदित्य पाण्डेय,रोहित लाल तिवारी,देवेन्द्र पाण्डेय,तरूण पाण्डेय,मुकेश कुमार पाण्डेय,अजीत कुमार पाण्डेय,अनुज पाण्डेय,सुरेश कुमार पाण्डेय,आशिष कुमार पाण्डेय,संतोष कुमार पाण्डेय,बाबा पीयूष पाण्डेय,अभय कुमार पाण्डेय,सोनू पाण्डेय,बब्लू पाण्डेय,मंटू पाण्डेय के अलावे सैकड़ो विप्र बंधु सहित अन्य समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।