
प्रेम चढ़ा परवान ,युवक ने 3 बच्चों की विधवा महिला संग रचाई शादी
गिद्धौर/कान्हाचट्टी (चतरा): लोग कहते हैं कि प्रेम में वशीभूत होने पर आदमी को कुछ भी नहीं दिखता रंग-रूप जाति बिरादरी यहां तक की उम्र के बाधा भी पीछे छूट जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है। कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरिदिरी पंचायत अंतर्गत पुरनीहेसाग गांव में जहां एक 25 वर्षीय पुरुष ने 40 वर्षीय विधवा महिला से शादी रचा ली। शादी को सामाजिक मान्यता भी मिल गई। सामाजिक स्तर पर लिए गए फैसले के बाद दोनों की शादी कराई गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। वहीं कोल्हैया पंचायत अंतर्गत नौवडीहा गांव के एक युवक और चिरिदीरी पंचायत अंतर्गत पुरनीहेसाग गांव के एक विधवा महिला के बीच अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की मौजूदगी बीती रात देखी गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। हालांकि दोनों के बीच में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक कर सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। इसके बाद आनन-फानन में शायल बगीचा परिसर में सोमवार को ही जरूरी सामान जुटाया गया। और दोनों की शादी कराई गई। शादी के बाद दोनों एक दूसरे के हो गए। विधवा महिला के 3 बच्चे हैं। युवक की विधवा महिला संग शादी रचाने की की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।