
JAC Board 10th Result 2023: झारखंड बोर्ड को लड़कियों ने दी मात, श्रेया बनीं स्टेट टॉपर, देखें टॉपर्स की सूची
JAC Board 10th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर के आज नतीजे जारी कर दिए हैं। मैट्रिक और इंटर साइंस के नतीजे एक साथ जारी किए गए। झारखंड बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में चेक कर सकते हैं। जेएसी बोर्ड ने परिणाम लिंक को jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर सक्रिय कर दिया है। जमशेदपुर की रहने वाली श्रेया सोनगिरी 490 अंक लाकर मैट्रिक की टॉपर बनी हैं। बता दें कि श्रेया सोनगिरी जमशेदपुर के आदिवासी विद्यालय की छात्रा हैं.
झारखंड 10वीं topper सूची 2023 :
| RANK | NAME | MARKS |
|---|---|---|
| 01 | श्रेया सोनगिरी | 490 |
| 02 | सौरभ कुमार पॉल | 489 |
| 03 | दीक्षा भारती, दीप मित्रा | 488 |
| 04 | मनीष सिंह, शुभम कुमार | 487 |
| 05 | कृतिका कुमारी, कुणाल पॉस, प्रभाकर गोंजू, बंटी कुमार | 486 |
| 06 | शुभम कुमार रवानी , सोनल कुमारी , मिसा गुप्ता , सोनाली कुमारी | 485 |
| 07 | विशाल कुमार महतो , राज कुमार देय , नेहा कुमारी , नीरजा कुमारी , मेघा कुमारी , आलोक विश्वकर्मा , वर्षा कुमारी | 484 |
| 08 | खुशी शाह , शशांक राज , सादिया आफरीन , जिया श्रीवास्तव , छवि कुमारी , रवि कुमार महतो , कनक कुमारी , संध्या उरांव , जीत मंडल , शुभम कुमार , आनंद कुमार दास , काजल कुमारी , प्रिंस कुमार साहु | 483 |
| 09 | राहुल कच्छप, विशाल हांसदा, दिव्या कुमारी, संध्या गोरांय, नंदनी बास्की, आकाश प्रमाणिक, साहिल गोप, अनुप्रिया कुमारी, मानवी कुमारी, श्रेया साव | 482 |
| 10 | बरखा आनंद , ऋषभ कुमार , सोनल केसरी , नरगिस परवीन , श्रुति कुमारी , कृष्णा कुमार , गौरव कुमार , खुशबू कुमारी , हिमांशु शेखर कुमार , गुड़िया रानी , काजल रानी , सोरभ कुमार महतो , रश्मिता पति , पीयूष कुमार , आशीष कुमार महतो , प्रीति कुमारी , खुशी कुमारी , देवेंद्र मंडल , करन कुमार दास | 481 |
झारखंड 10वीं के रिजल्ट में 66.23% स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन लाए हैं। जबकि 31.05% सेकेंड डिवीजन और 2.72% स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन लाए हैं।
| प्रथम श्रेणी | 66.23% |
| द्वितीय श्रेणी | 31.05% |
| तृतीय श्रेणी | 2.72% |
10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी
झारखंड बोर्ड की 10वीं में इस साल लड़कियों ने परचम लहराया है. लड़कियों ने 95.54 प्रतिशत लाकर लड़कों से बाजी मार ली है।| लड़कियां पास प्रतिशत | 95.54 प्रतिशत |
| लड़के पास प्रतिशत | 95.19 प्रतिशत |
10वीं पास अभ्यर्थियों की संख्या
झारखंड बोर्ड 10वीं में इस साल पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 4,33,643 है। जिनमें से 4,27,294 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें से कुल 4,07,559 परीक्षार्थी पास हुए हैं।| पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या | 4,33,643 |
| उम्मीदवारों की संख्या | 4,27,294 |
| उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या | 4,07,559 |