रांची: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने ढाई करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में सिविल कोर्ट में सरेंडर किया

WhatsApp Group Join Now

रांची: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने ढाई करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में सिविल कोर्ट में सरेंडर किया

रांची: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें फिर से 21 जून को कोर्ट के सामने पेश होने का निर्देश दिया। कोर्ट से अमीषा के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। यह मामला साल 2017 का है, जिसमें अजय कुमार सिंह की मुलाकात अमीषा पटेल से हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. उन्हें फिल्मों में पैसा लगाने के ऑफर मिले।

➨यह है पूरा मामला

आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने अमीषा पटेल के खाते में ढाई करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनने और पैसे वापस न मिलने पर अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जब फिल्म नहीं बनी तो उन्होंने अमीषा से पैसे लौटाने को कहा। एक्ट्रेस ने उन्हें एक चेक दिया था, जो बाउंस हो गया।

अमीषा पटेल ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जहां से उन्हें 10 हजार के दो जमानती मुचलके पर जमानत मिली। अप्रैल में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें सम्मन जारी कर पेश होने के लिए कहा था लेकिन एक्ट्रेस तब पेश नहीं हुईं। इसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया। रांची के अरगोरा निवासी अजय कुमार ने रांची सीजेएम कोर्ट में अमीषा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Post a Comment