
BIG BREAKING: पदमा में कुएं में गिरी कार, 9 लोगों के सवार होने की जानकारी, 6 लोगो की मौत, देखें वीडियो...
पूरी जानकारी के लिए बने रहे क्राफ्ट समाचार के साथ
हज़ारीबाग़: हज़ारीबाग़ के पदमा प्रखंड के रोमी में मंगलवार को एक बड़ी घटना घटी. जहां बुलेट से धक्का लगने से टाटा सूमो अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूमो को निकालने का प्रयास किया गया. बताया जा रहा है कि कार में 9 लोग सवार थे, साथ ही ये भी जानकारी मिली जिसमे 6 लोगो की मौत हो गई है. इसमें एक बच्ची और महिला भी शामिल है। घटना में 3 लोग जिंदा बच गए है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई. काफी मशक्कत के बाद सूमो को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है. इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है. बताया जाता है कि सूमो विक्टा पर सवार होकर बिहार के दरभंगा से हजारीबाग आ रहे थे.