
संवाददाता संतोष कुमार दास
मयूरहंड (चतरा) : थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी गणेश यादव की पुत्री पिछले 25 मई को अपने घर से हंटरगंज थाना के देवरिया निवासी राज कुमार यादव के पुत्र दीनदयाल यादव के साथ घर से फरार हो गयी थी। युवक व युवती को सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर इटख़ोरी से गिरफ्तार किया गया। जहां युवक को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वही युवती को उसके परिजन लेने से इंकार कर दिए। जहां पुलिस ने युवती को चेतना भारती के जिम्मे सौपा है। जानकारी के अनुसार युवती के पिता ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद मयूरहंड पुलिस युवती के खोजबीन में लग गयी। थाना के एएसआई शशिकांत ठाकुर ने तत्परता दिखाते हो दोनो को डेढ़ माह के अंदर बरामद कर लिया। ठाकुर ने बताया कि दोनों के बीच कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवक घर्मपुर गांव अपने मित्र धीरज यादव के घर आया करता था। जहां से दोनो ने भागने का प्लान तैयार किया था। उन्होंने बताया कि युवती की शादी चौरिया में तय हुई थी। युवती शादी करने के पक्ष में नही थी। युवती अपने प्रेमी के साथ ही रहने को लेकर घर से फरार हुए थी। युवक व युवती दोनो बिहार के सीतामढ़ी में रह रहे थे। दोनो के पास पैसा खत्म होने के बाद दोनों पैसा लेने इटख़ोरी आये थे। जहां सूत्रों के अनुसार इटख़ोरी थाना की मदद से दोनो को गिरफ्तार किया गया। जिसमें मयूरहंड एएसआई शशिकांत ठाकुर व इटख़ोरी थाना के एएसआई दुखीराम शामिल थे।