
चौपारण पुलिस ने 365 कार्टुन अंग्रेजी शराब किया जप्त
Chouparan : चौपारण में अंग्रेजी शराब की भारी खेप को पुलिस ने बरामद किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी शम्भू नन्द ईश्वर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया दिनांक 01 जुलाई 2023 को शाम के 6 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम गुली औरा जंगल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को जमा किया गया है तथा कुछ शराब को एक ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा है। इस सम्बंध में पुलिस उपाधीक्षक सी०सी०आर० आरिफ इकराम के नेतृत्व में पुअनि शम्भु नन्द ईश्वर थाना प्रभारी चौपारण, सअनि लक्ष्मण तिवारी, चौपारण थाना एंव क्यूआरर्ट तथा सैट-63 सशस्त्र बल के साथ टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा ग्राम गुली औरा स्थित जंगल के पास पहुंचा तो देखा कि एक ट्रैक्टर पर कुछ लोग अंग्रेजी शराब लोड कर रहे है जो पुलिस बल को देखकर भागने लगे तत्पश्चात ट्रैक्टर के पास जाकर तलाशी लिया तलाशी के क्रम में ट्रैक्टर पर लदे एवं कुछ दुर पर झाड़ी में छिपाये इम्पेरिअल ब्लू कंपनी का 365 कार्टुन अंग्रेजी शराब कुल 7,188 बोतल जप्त किया गया। इस सम्बंध में चौपारण थाना काण्ड सं0- 288/23 दिनांक- 02/07/23 धारा 414/272/273/290/278/ 34 भा0द0वि0 एंव 47(ए) उत्पाद अधि) दर्ज किया गया तथा ट्रैक्टर एवं अंग्रेजी शराब को थाना लाया। काण्ड में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अनुसंधान की जा रही है।