ऐप पर पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी बधाई, शाम 6 बजे पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर होगी दिव्य आरती

WhatsApp Group Join Now

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी बधाई, शाम 6 बजे पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर होगी दिव्य आरती


रांची: हिंदू धर्म में गुरु शिष्य की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है. जिसका पालन आज तक हर उम्र के शिष्य कर रहे हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास को चारों वेदों का ज्ञाता माना जाता है। वह मानव जाति को चार वेदों का ज्ञान प्रदान करने वाले पहले व्यक्ति थे। इस साल गुरु पूर्णिमा का त्योहार आज यानी 3 जुलाई 2023, सोमवार को मनाया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर राज्यवासियों को बधाई दी. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार की शाम छह बजे रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर भगवान शिव की दिव्य आरती का आयोजन किया जायेगा. यह दिव्य आरती स्वयं गंगा यात्री पीयूष पाठक करेंगे। उन्होंने धर्म प्रेमियों से इस दिव्य आरती में शामिल होने का आग्रह किया है.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment