ऐप पर पढ़ें

देवघर : दिव्यांग श्रद्धालुओं को जलार्पण में देवघर पुलिस का योगदान अहम

बाबा नगरी में लाखो श्रद्धालु भोले बाबा को जलार्पण करने आते है इनमे कुछ ऐसे भी श्रद्धालु है जो दिव्यांग है व जलार्पण करने में असमर्थ है।
WhatsApp Group Join Now

देवघर : दिव्यांग श्रद्धालुओं को जलार्पण में देवघर पुलिस का योगदान अहम।

देवघर : बाबा नगरी में लाखो श्रद्धालु भोले बाबा को जलार्पण करने आते है इनमे कुछ ऐसे भी श्रद्धालु है जो दिव्यांग है व जलार्पण करने में असमर्थ है। लेकिन देवघर पुलिस की टीम इनके मनोबल और उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देता है और उन्हें जलार्पण करने में पूर्ण रूप से सहयोग करता है।एक तरफ़ इनके जिम्मे पूरी सुरक्षा व्यवस्था होती है तो वहीं दूसरी तरफ़ कांवरियों को सुलभ जलार्पण करवाने का दाइत्व इन सभी चीजों को बखूबी अपनी मेहनत और दम पर अंजाम देते हैं।ड्यूटी में तैनात पुलिस बल के सिपाही और अधिकारी दिन हो या रात 24 घंटा लगातार यह अपनी महती भूमिका निभाते रहते हैं।न इन्हें फिक्र होती है गर्मी की और न ही बारिश की,बस एक उद्देश्य कांवरियों की सेवा यही इनका मुख्य लक्ष्य होता है।वहीं लगातार इनके वरिय अधिकारियों का निर्देश और मार्गदर्शन भी मिलता रहता है जिसका अनुपालन भी करना इनका दाइत्व होता है।इनके अतुलनीय भूमिका की तारीफ भी कांवरिया करते नहीं थकते हैं।देवघर पुलिस की इस सेवा भाव को देखकर श्रद्धालु सहृदय धन्यवाद दे रहे है।सेवा ही लक्ष्य को चरितार्थ कर रही है देवघर पुलिस।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment