
गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के चर्चित पंचायत में दो पक्ष में जमकर हिंसक झड़प, एक दर्जन से अधिक जख्मी
तिसरी (गिरिडीह) : तिसरी थाना क्षेत्र के चर्चित पंचायत पलमरुआ के अडसार मदरसा के पास एक ही समुदाय के दो पक्ष में जमकर हिंसक झड़प में एक दर्जन से अधिक युवा व बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गए। लाठी डंडा के अलावा ईट पत्थर जमकर चलाया गया। इससे पहले करमटांड़ अखाड़ा के पास ताजिया घुसाने से कुछ लोग को चोट लगने से मारपीट हुई थी। इसके बाद अडसार मदरसा पास करने समय दो पक्ष में हिंसक झड़प हुई। हालांकि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस जवान को मुस्तैद की गई थी।
घायल मो शहजाद ने कहा की पुलिस की मौजूदगी में करमटांड़ में विपक्ष के लोगो ने पिटाई कर दिया। इसके बाद मदरसा के पास लाठी ईट से हमला कर दिया। जिससे कई लोग चोटिल हो गए। मो इरशाद ने कहा की करमतांड में मुहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न गांव मोहल्ला के ताजिया को रख कर अखाड़ा लगाया गया था। इस बीच एक ताजिया को अखाड़ा के पास घुसा कर पार करने से कुछ लोगो को चोट लग जाने से दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और लोकाय थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार अतिरिक्त बल को लेकर घटना स्थल पहुंचे और सभी घायल को इलाज हेतु तिसरी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर अनिता टोप्पो के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी ने प्राथमिक उपचार की।
हिंसक झड़प में दोनो पक्ष से मो नूर आलम,मो नशरूल,मो बारीक,मो जसीम,मो जाबिर,मो अरमान,मो इस्लाम,मो ग्यास,मो इरशाद,मो शहबाज सहित कई लोगो को गंभीर चोट लगी है। किसी का माथा तो किसी का हाथ,कंधा और मुंह जख्मी हो गया। हिंसक झड़प के बाद गांव मे तनाव व्याप्त है।
घटना के बाद प्रतिनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, लोकाय थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार, एसआई अभिमन्यु परिहारी ने सदल – बल के साथ मामले को शांत किया