
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को एस.के.एम.यू अध्यक्ष रवि वर्मा ने सौंपा ज्ञापन
देवघर: कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का देवघर आगमन पर संथाल परगना विश्वविद्यालय एनएसयूआई की ओर से स्वागत किया।वही मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर देवघर सदर अस्पताल के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि देवघर सदर अस्पताल में सरकारी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो जाने के कारण बहुत सारे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सदर अस्पताल में जो प्राइवेट कंपनी के द्वारा अल्ट्रासाउंड साउंड किया जाता है उसमें एक दिन में बहुत कम संख्या में लोगों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है और बाकी लोगो को लगभग बीस दिनों से भी अधिक दिन का समय दिया जाता है अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिसके कारण बहुत सारे गरीब मध्यम वर्ग के लोगो को बाहर प्राइवेट में मजबूरन अल्ट्रासाउंड लगभग तीन गुना अधिक पैसे देकर कराना पड़ता है तथा सदर अस्पताल में जो अल्ट्रासाउंड किया जाता है उसमें लिवर का साइज भी अंकित नही किया जाता है जिससे लोगो को काफी परेशानियों की सामना करनी पड़ती है।इसलिए हमारी यह माँग है कि जल्द से जल्द देवघर सदर अस्पताल में सरकारी अल्ट्रासाउंड मशीन लगाया जाए ताकि देवघर एंव इसके आस पास के जिलों के लोगो को समस्या का सामना ना करना पड़े।इसके उपरांत झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आश्वाशन देते हुए कहा कि वो जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करेंगे।