
आगामी 3 अगस्त 2023 को भाजपा देवघर कमिटी करेंगी धरना प्रदर्शन
देवघर: आज भाजपा देवघर नगर के कार्यालय में नगर के पदाधिकारीयो की एक बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि देवघर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध पुनः एक धरना प्रदर्शन कर हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकर्ता के रुप में जनता का शोषण कर रही संस्थान के रूप में कार्य करने वालीं देवघर नगर निगम के विरुद्ध और यहां पर वर्षों से जमे पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपत्ति की जांच, नगर आयुक्त के तबादले के बाद उनकी संपत्ति की जांच, उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच, उच्च स्तरीय कमिटी या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के द्वारा जांच की मांग को लेकर देवघर नगर के टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास एक दिवसीय धरना का निर्णय लिया गया है।इस धरना प्रदर्शन में हम आम जनता से भी आग्रह करते हैं कि आपकी उपस्थिति हो और देवघर नगर निगम के भ्रष्टाचार को उजागर करने में, देवघर नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार की नीव को हिलाने में हमारी सहायता करते हुए हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए आपनी कीमती उपस्थिति का योगदान हमें देने की कृपा करेंगे। जिस प्रकार से देवघर नगर निगम लगातार जनता का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही है। सरकार को इस विषय में बहुत पहले ही संज्ञान लेकर यहां के कर्मचारियों पर कार्यवाही करनी चाहिए थी, परंतु जनता की समस्याओं को हमारे मीडिया के बंधुओं द्वारा लगातार छापने और दिखाने के बावजूद हम जैसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद हेमंत सोरेन की सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। यह काफी दुखद है । हम इसकी निंदा करते हैं।आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी , कुंभकरण निद्रा में सोई हुई हेमंत सोरेन की सरकार को जगाने के लिए हम यह धरना प्रदर्शन आम जनता को राहत दिलाने के लिए तथा भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनहित में कार्य करता रहता है, इसको बताने के लिए यह धरना प्रदर्शन का आयोजन कर रहे हैं। इस धरना प्रदर्शन में आम जनमानस की उपस्थिति हमारे मनोबल को बढ़ाएगी तथा भ्रष्टाचारियों का मनोबल को तोड़ेगी।आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में देवघर नगर के सागर झा, रमेश राय,अशोक नाग, कुणाल तिवारी ,मनोज भार्गव, मीना झा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।