ऐप पर पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल में होने वाले सभी असुविधाएं होगा समाधान :सीएस

नव पदस्थापित सीएस डॉक्टर रंजन सिंहा ने शनिवार को
WhatsApp Group Join Now

देवघर : सदर अस्पताल में होने वाले सभी असुविधाएं होगा समाधान :सीएस

देवघर: नव पदस्थापित सीएस डॉक्टर रंजन सिंहा ने शनिवार को सदर अस्पताल स्थित सभागार में सभी डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मचारी एवं एएनएम के साथ बैठक किए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी डॉक्टर, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों से बारी बारी से सदर अस्पताल के बारे में जानकारी प्राप्त किए। मौके पर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार की समस्याओं के बारे में डॉक्टर ने सीएस को जानकारी देते हुए समाधान करने की मांग की है। इसके पश्चात ड्रेसर ने भी अपनी समस्या रखते हुए कहा कि सदर अस्पताल में सर्जन एवं फिजीशियन डॉक्टर की कमी रहने के कारण कभी भी किसी भी परिस्थिति में एक्सीडेंटल मामले में गंभीर अवस्था वाले मरीज आ जाते हैं। जिसका सर्वप्रथम डॉक्टरी सलाह के बाद उसका ड्रेसिंग होना चाहिए लेकिन समय पर डॉक्टर नहीं रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त मरीज के परिजन के दबाव पर उसे ड्रेसिंग करना पड़ता है। जिससे किसी प्रकार की परेशानी हो जाने के बाद ड्रेसर पर प्रेशर बनाया जाता है। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर, महिला प्रसव कक्ष में हो रही परेशानी को भी प्रभारी ने अवगत कराया । सभी समस्या सुनने के पश्चात सीएस ने उपस्थित लोगों को सदर अस्पताल की सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा में जल्द सुधार करने का दावा किया है।

डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते अस्पताल : बैठक के दौरान कुछ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नव पदस्थापित सीएस को डॉक्टर के बारे में जानकारी देते हुवे कहा कि सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते हैं। जिसके कारण मरीज को काफी परेशानी होती है। मरीजों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

अगर समय पर डॉक्टर अस्पताल पहुंचकर मरीज का समुचित इलाज करें तो सभी प्रकार की समस्या समाधान: जानकारों ने बताया कि सदर अस्पताल में इन दिनों हो रहे हो हंगामा एवं अन्य मामले का एक ही सवाल सदर अस्पताल में समय पर डॉक्टर नहीं पहुंचते। देर से डॉक्टर पहुंचने के बाद भी वह निर्धारित समय तक उपस्थित मरीजों का इलाज नहीं करते हैं। डॉक्टर को अपने निजी क्लीनिक की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि अगर सदर अस्पताल में कार्यरत सरकारी डॉक्टर एएनएम जीएनएम के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी सदर अस्पताल में निर्धारित समय से निर्धारित समय तक निर्धारित मापदंड के अनुसार कार्य करता है। तो सभी प्रकार की समस्या शीघ्र ही समाधान हो जाएगा।

क्या कहते हैं सीएस : सभी प्रकार की समस्याओं को सुनते हुए नव पदस्थापित एसीएस ने बताया कि बारी-बारी से सभी प्रकार की समस्या समाधान किया जाएगा। सबसे पहले उन्होंने डॉक्टर को निर्धारित समय से सदर अस्पताल पहुंचने तथा निर्धारित समय तक उपस्थित मरीजों को इलाज करने का निर्देशित किया है।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment