ऐप पर पढ़ें

देवघर : संकल्प यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे सारठ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प यात्रा मे सारठ स्थित डाक बंगला परिसर..
WhatsApp Group Join Now
संकल्प यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे सारठ

देवघर : संकल्प यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे सारठ
हेमंत सरकार काम करने के लिए नहीं,कमाने के लिए कर रही है काम - बाबूलाल मरांडी
केंद्र की योजनाएं रोक रही है हेमंत सरकार - रणधीर सिंह

सारठ : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प यात्रा मे सारठ स्थित डाक बंगला परिसर में विधायक रणधीर सिंह के नेतृत्व में लगभग दस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की सभा सुनने के लिए शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पूर्व कृषि मंत्री सह वर्तमान विधायक रणधीर कुमार सिंह सांसद सुनील सोरेन ने सभा को संबोधित किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा सारठ से उनका काफी पुराना लगाव है उनका कर्मभूमि भी सारठ रहा है और यहां की जनता काम को प्राथमिकता देती है जो यहां के विधायक रणधीर कुमार सिंह ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा के कार्यकर्ताओं की भीड़ बता रही है के लोकसभा और विधानसभा दोनों फतह करेंगे। दुमका सांसद सुनील सोरेन ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश में जब तक सोरेन परिवार का कब्जा रहेगा आदिवासियों का झारखंडियों का भला नहीं होगा। शिबू सोरेन और बेटा हेमंत सोरेन को देखा दोनों से राज्य का भला नहीं होने वाला है। झारखंड राज्य में हेमंत ने नदी के स्वरूप को बदल दिया है, उन्होंने मौके पर लोगों से अपील करते हुए कहा देश में नरेंद्र मोदी और राज्य में बाबूलाल मरांडी को गद्दी पर बिठाने का संकल्प लें सभी कार्यकर्ता। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही हेमंत परिवार का एक-एक सदस्य जेल में होगा।वहीं विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा के साथ हम लोग निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव मे भी फतह हासिल करेंगे और हमारे मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी होंगे। मौके पर देबू पोद्दार, परमानंद ठाकुर, रवि, प्रकाश लाल, रणधीर राय, शेखर सिंह, टिंकू सिंह, राजकुमार, नेपाल तिवारी, योगेंद्र तिवारी, शंकर राय,मनोज तिवारी, नीरज राय, मुकेश मिश्रा, मौलाना अब्दुर रकीब अंसारी आदि हजारों हजार की संख्या में लोग शामिल थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment