ऐप पर पढ़ें

रांची मर्डर: डबल मर्डर से दहल उठी राजधानी रांची, रात के अंधेरे में दो की हत्या

ताजा मामला राज्य की राजधानी रांची का है. बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को....
WhatsApp Group Join Now

रांची मर्डर: डबल मर्डर से दहल उठी राजधानी रांची, रात के अंधेरे में दो की हत्या

झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. यही वजह है कि प्रदेश में बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राज्य की राजधानी रांची का है. बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को रांची के साइंस सिटी के पास दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

रांची मर्डर: झारखंड की राजधानी रांची में देर शाम दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस फायरिंग में रोहन और मुकेश नाम के दो लोगों को गोली लगी, जिसमें मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहन को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत होने की खबर है.

जानकारी के मुताबिक, मुकेश जूस सेंटर चलाता था और उसकी दुकान मोरहाबादी मैदान में बाबूलाल मरांडी के घर के ठीक सामने थी. वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें और रोहन को गोलियों से भून डाला. गोलीबारी की यह घटना बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी में साइंस सिटी के पास हुई.

यह घटना राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी के पास की है, जहां शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चिरौंदी साइंस सिटी के पास अपराधी ने जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment