
देवघर : धनबाद में देवघर जिला ने राज्य स्तरीय जिमनास्टिक में तीन स्वर्ण और 5 रजत पदक जीता।
देवघर : झारखंड जिम्नास्टिक संघ के तत्वाधान में धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के सहयोग से तृतीय झारखंड राज्यस्तरीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया , इस प्रतियोगिता में कुल 12 जिला के 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
देवघर जिला के सचिव सह कोच विप्लव विश्वास के नेतृत्व में जिला के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया । रांची जिला चैंपियन रहे वही दूसरे स्थान पर धनबाद जिला और तीसरा स्थान पर देवघर जिला रहे। देवघर जिला ने 3 स्वर्ण 5 रजत पदक जीता। बहुत कम समय एवं सीमित संसाधन में देवघर जिला का जिमनास्टिक में उम्दा प्रदर्शन रहा है उम्मीद है आने वाले समय में देवघर जिला झारखंड में चैंपियन रहेगा। खिलाड़ियों के बधाई देने मे प्राधिकरण सह जिला ओलिंपिक संघ के सचिव आशीष झा, आज़ाद पाठक, धर्मेंद्र देव,बीरेंद्र सिंह, संजय मालवीय, सुरेशानंद झा, मनोज मिश्र, नवीन शर्मा , कृष्णा कुमार, ज्ञान , गिरधारी यादव, कनिष्क कश्यप, मनीष पाठक, राकेश पांडेय, आलोक कुमार, दीपक कुमार, सूरज इत्यदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।