ऐप पर पढ़ें

देवघर : रिखिया में पुलिस ने पेड़ से झूलता हुआ शव किया बरामद, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका!

मृतक श्रीधर यादव 15 दिनों पूर्व ही कोलकाता से आया था!
WhatsApp Group Join Now

देवघर : रिखिया में पुलिस ने पेड़ से झूलता हुआ शव किया बरामद, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका!

मृतक श्रीधर यादव 15 दिनों पूर्व ही कोलकाता से आया था!

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के रढिया गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित जंगल के एक पेड़ से रस्सी के सहारे 38 वर्षीय युवक श्रीधर यादव का शव मिला है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आशंका जताया है। हालांकि मृतक के परिजन अब तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत थाना में नहीं दिया है। मृतक युवक की पत्नी ललिता देवी से मिली जानकारी के अनुसार उसके पति कोलकाता के एक निजी कंपनी में रसोईया का काम करता था।

विगत 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। भतीजा मुखिया होने के कारण वह ग्रामीण इलाकों में सामाजिक कार्यों में लगे रहते थे। सभी लोग से मिलनसार होने के कारण वह देर शाम तक घर से बाहर रह जाते थे।इसी दौरान रविवार शाम को भी वह घर से काम धंधा कर 5:30 बजे शाम को गांव के ही एक व्यक्ति के साथ गप करते हुए घर से निकले थे। देर रात हो जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटे तो उसकी पत्नी ने उसके मोबाइल पर फोन से संपर्क की। फोन बजते रहा परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। देर रात तक फोन बजते रहा जिसकी जानकारी भतीजा मुखिया मुकेश यादव को होते ही वह गांव के अलावे अपने पंचायत क्षेत्र के सभी लोगों से उसके बारे में जानकारी प्राप्त किया लेकिन रात में किसी प्रकार की जानकारी उन्हें नहीं मिल सका।अहले सोमवार की सुबह को शौच करने गए व्यक्ति ने पेड़ से झूलता हुआ शव देख कर मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दिया। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुंचे। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी को होने के पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पेड़ के सहारे झूलता हुआ श्रीधर यादव का शव उतार कर पंचनामा किया।तत्पश्चात परिजन के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मृतक के शव को भेज दिया। जहां दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।वहीं दूसरी तरफ रिखिया थाना प्रभारी ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment